गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।उधर मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैवलर वाहन से भिड़ी

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे दीपक (30), नवीन (35) और योगेश (30) अपनी थार जीप और बाइक सड़क किनारे खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैवलर वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार माना जा रहा

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही प्रतीत हो रही है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है।इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *