होमउप्र न्यूज़बदलता मौसम सेहत पर पड़ रहा भारी, जानिए कैसे

बदलता मौसम सेहत पर पड़ रहा भारी, जानिए कैसे

भदोही। इस बार होली का त्योहार आने से पहले ही गर्मी का अहसास शुरू होने लगा है। ताजुब की बात यह है कि अभी से ही डायरिया के मरीज अस्पताल आने लगे है। जबकि डायरिया के मरीज गर्मी और बरसात के दिनों में दिखे जाते है। इसके अलावा सबसे ज्यादा मरीज इन दिनों सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के आ रहे है। इन बीमारियों का प्रकोप कितने तेजी से चल रहा है इसका अंदाजा महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या का देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। शुक्रवार को तकरीबन 700 मरीजों की ओपीडी रही।

बता दें कि जिला अस्पताल में पिछले सप्ताह की अपेक्षा 100 से 150 मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जिसमें मौसमी बीमारों जैसे सर्दी, जुखाम , बुखार , जकड़न ,बदन दर्द, सर दर्द, आंख में जलन आदि के मरीज के मरीज आ रहे हैं। ज्ञानपुर पुरानी बाजार के हरिष सर्दी जुखाम से पीड़ित रहें। सेवापुर पाली से अजीत को बुखार था, जिसकी दवा लेने चिकित्सालय आए थे। इसी तरह से बहुत सारे मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या को लेकर अस्पताल में दिखाने पहुंच रहे है।

अभी से ही डायरिया के आने लगे मरीज

फिजिशियन डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि ओपीडी में मौसमी बीमारी और इमरजेंसी में डायरिया के मरीज भी आ रहे। उन्होंने कहा कि अभी गर्मी पूर्ण रूप से गर्मी नहीं आई है। सुबह शाम लोगों को गर्म कपड़ा पहने, ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहे। क्योंकि ठंडा – गरम होने पर सीधे सर्दी , जुखाम हो जाता है। गर्मी शुरू होने ही डायरिया की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है।बताया कि बासी भोजन से करने से बचें , पानी ज्यादा से ज्यादा पीए। कृषि केंद्र बेजवां मौसम विभाग के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बीते सप्ताह की अपेक्षा छह से सात डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ा है। जिसके कारण गर्मी का असर अभी दोपहर में दिखने लगा है। रात में लोगों का पंखा का सहारा लेना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments