लखनऊ । राजधानी के थाना कैसरबाग पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस खुलासे के लिए करीब 15 किलोमीटर के दायरे में 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

पीड़िता पिंकी ने शिकायत दर्ज कराई थी

पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को पीड़िता पिंकी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसे बहला-फुसलाकर उसके कान के टॉप्स और मंगलसूत्र ठग लिए थे। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

ऐसे हुआ खुलासा

गहन जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर 11 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम सआदत अली मकबरे के पास पहुंची, जहां तीन संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने विधान सभा मार्ग पर महिला को निशाना बनाकर धोखाधड़ी से उसके जेवरात हड़पे थे।

गिरफ्तार अभियुक्त

शंकर राठौर (33 वर्ष)

सुनील राठौर (22 वर्ष)

प्रदीप राय (24 वर्ष)

तीनों अभियुक्त अलग-अलग जनपदों से आकर लखनऊ में वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

बरामदगी

₹490 नगद

01 पीली धातु का लॉकेट

01 जोड़ी पीली धातु के टॉप्स

अपराध का तरीका

अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और सीधी-सादी महिलाओं को झांसे में लेकर उनके जेवरात ठग लेते थे। इसके बाद उन जेवरों को राह चलते बेचने की कोशिश करते थे।

आपराधिक इतिहास

मुख्य आरोपी शंकर राठौर के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी और NDPS एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की जांच जारी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *