होमउप्र न्यूज़बाराबंकी में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 1.26 करोड़ की हेरोइन संग तस्कर...

बाराबंकी में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 1.26 करोड़ की हेरोइन संग तस्कर गिरफ्तार

बाराबंकी। बाराबंकी में एएनटीएफ ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 630 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 26 लाख रुपये आंकी गई है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाने हुसैन पुत्र मोहम्मद इमरान निवासी सआदतगंज, थाना मसौली के रूप में हुई है। उसे त्रिलोकपुर मोड़, बिंदौरा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से—

630 ग्राम अवैध हेरोइन

एक मोटरसाइकिल (HF डीलक्स)

एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन

245 रुपये नकद

बरामद किए गए हैं।

रात में खपाने की फिराक में था तस्कर

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर लाया था और उसे बेचने के लिए रात होने का इंतजार कर रहा था। उसने स्वीकार किया कि इस धंधे में कम समय में ज्यादा पैसा मिलने के कारण वह इसमें शामिल हुआ।

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस उसके आगे-पीछे के नेटवर्क (फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक) की जांच कर रही है और अन्य साथियों की तलाश जारी है।यह कार्रवाई एएनटीएफ थाना बाराबंकी की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में नशे के बड़े नेटवर्क पर असर पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments