होमउप्र न्यूज़वाराणसी में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 64 लाख की हेरोइन के साथ...

वाराणसी में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 64 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी में एएनटीएफ यूनिट ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 319 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कैफ जमाल उर्फ छोटू (42) निवासी शकुराबाद, थाना मुगलसराय जनपद चंदौली के रूप में हुई है। उसे थाना शिवपुर क्षेत्र में काशीधाम लॉन के पास से गिरफ्तार किया गया।

भारी मात्रा में हेरोइन बरामद

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से—

319 ग्राम अवैध हेरोइन

एक मोटरसाइकिल

एक मोबाइल फोन

1100 रुपये नकद

बरामद किए गए हैं।

बिहार से लाकर करता था सप्लाई

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन बिहार से सस्ते दामों पर लाता था और वाराणसी सहित आसपास के जिलों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों में बेचता था। इससे होने वाले मुनाफे से वह अपने शौक पूरे करता था।बताया जा रहा है कि आरोपी वाराणसी में ही माल बेचने आया था, तभी एएनटीएफ टीम ने उसे दबोच लिया।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने थाना शिवपुर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।यह कार्रवाई एएनटीएफ यूनिट वाराणसी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments