लखनऊ। राजधानी में 12 अप्रैल 2026 को Indian Premier League मैच को देखते हुए इकाना स्टेडियम के आसपास रोडवेज बस, सिटी बस, ऑटो, ई-रिक्शा और ओला-ऊबर वाहनों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था दोपहर 12 बजे से मैच समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
बसों और कमर्शियल वाहनों पर प्रतिबंध
मैच के दौरान शहीद पथ पर रोडवेज, प्राइवेट बस और सभी कमर्शियल वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन अमूल तिराहा से डायवर्ट होंगे, जबकि अर्जुनगंज-कैंट की ओर से आने वाले वाहन कटाई पुल से मोड़े जाएंगे।
रोडवेज द्वारा जारी डायवर्जन प्लान का पालन प्राइवेट बसों को भी करना होगा।
सिटी बसों के लिए निर्देश
सिटी बसें चलेंगी, लेकिन शहीद पथ पर हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच कहीं नहीं रुकेंगी।
बसें सड़क की दाईं ओर चलेंगी।
ऑटो और ई-रिक्शा पर सख्ती
शहीद पथ और उसकी सर्विस रोड पर ऑटो व ई-रिक्शा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
अर्जुनगंज से आने वाले ऑटो/ई-रिक्शा अहिमामऊ से बाएं मुड़कर PHQ, UP-112 और मातृत्व अस्पताल के पीछे सवारी उतारेंगे।
सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन लूलू मॉल के पास सवारी उतारेंगे।
अहिमामऊ से 500 मीटर के दायरे में सवारी बैठाना-उतारना पूरी तरह मना रहेगा।
ओला-ऊबर व टैक्सी सेवाएं
सिटी बस की तरह ये वाहन भी हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच सवारी नहीं बैठा/उतार सकेंगे।
एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले ही सवारी उतारेंगे।
अर्जुनगंज से आने वाले वाहन निर्धारित मार्ग से होकर ही पिक-ड्रॉप करेंगे।
निजी और दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्था
जिनके पास पास होगा, वे अहिमामऊ-एचसीएल- प्लासियो मॉल मार्ग से पार्किंग तक पहुंचेंगे।
बिना पास वाले वाहनों को भी प्लासियो मॉल और वाटर टैंक तिराहा के पास पार्किंग दी जाएगी।
दोपहिया वाहन प्लासियो मॉल के पीछे पार्क किए जाएंगे।
जरूरी निर्देश और नियम
स्टेडियम के आसपास अवैध पार्किंग पर टोइंग और क्लैम्प की कार्रवाई होगी।
टिकट पर QR कोड से पार्किंग की जानकारी मिलेगी।
बिना टिकट या ड्यूटी पास के स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा।
मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले प्रवेश शुरू होगा और दूसरी पारी के मध्य तक ही एंट्री मिलेगी।
एक बार बाहर निकलने के बाद दोबारा प्रवेश नहीं मिलेगा।
सिक्के, ईयरफोन और ज्वलनशील पदार्थ पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी कारण स्टेडियम क्षेत्र में न जाएं और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
