लखनऊ/प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत प्रदेशभर में बड़े स्तर पर न्यायिक फेरबदल करते हुए 710 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरण की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इनमें 265 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 169 सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के अधिकारी और 276 सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के अधिकारी शामिल हैं।अधिसूचना में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 15 अप्रैल 2026 तक अपने-अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर लें।

प्रमुख तबादले (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर)

प्रयागराज से स्थानांतरित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों में राम प्रताप सिंह राणा को सुल्तानपुर, रविकांत द्वितीय को आगरा, अनीता प्रथम को बदायूं तथा मनोज कुमार मिश्र द्वितीय को फतेहपुर भेजा गया है।

इसी क्रम में दिनेश कुमार गौतम को मोहम्मदी (लखीमपुर), प्रदीप कुमार चतुर्थ को आगरा, अपर्णा त्रिपाठी द्वितीय को महोबा और कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल के न्यायिक सदस्य राजीव रंजन को प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया गया है।हाईकोर्ट में तैनात रजिस्ट्रार प्रशांत बिलगैया को लखनऊ, ज्वाइंट रजिस्ट्रार संदीप चौधरी तथा एडीजे सीमा सिंह प्रथम को गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है।

अन्य जिलों से स्थानांतरण

बरेली में तैनात कुमार मयंक, गोरखपुर से पंकज श्रीवास्तव, कुशीनगर से शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, लखनऊ से नीरज कुमार उपाध्याय, शाहजहांपुर से अभय प्रताप सिंह, अनुराधा पुंडीर एवं पंकज कुमार श्रीवास्तव को प्रयागराज भेजा गया है।मुजफ्फरनगर से निशांत सांगला को इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्वाइंट रजिस्ट्रार, बुलंदशहर से वरुण मोहित निगम एवं बलिया से ज्ञान प्रकाश तिवारी को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार बनाया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण तबादले

कौशाम्बी की शीरीन जैदी को लखनऊ तथा बृजेश कुमार यादव को बहराइच भेजा गया है।गोरखपुर से अशोक कुमार यादव चतुर्थ, शाहजहांपुर से नरेंद्र नाथ पांडेय और बिजनौर से प्रकाश चंद्र शुक्ल को कौशाम्बी स्थानांतरित किया गया है।प्रतापगढ़ में तैनात सुनीता सिंह नागौर को मिर्जापुर, अजय कुमार प्रथम और पारुल वर्मा को मेरठ भेजा गया है।बांदा से छोटेलाल यादव और पीलीभीत से आतिफ शमीम को प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया गया है।

सिविल जज (सीनियर डिवीजन) स्तर पर तबादले

प्रयागराज से शशि कुमार को इटावा, दीक्षा श्री को गौतमबुद्ध नगर, नीलम वर्मा को अंबेडकरनगर और प्रेम बहादुर सिंह को कसिया (कुशीनगर) भेजा गया है।

आगरा से दीक्षा भारती, एटा से कामायनी दुबे, गरौठा (झांसी) से राम गोपाल यादव और देवरिया से शैलजा मिश्रा को प्रयागराज स्थानांतरित किया गया है।

कौशाम्बी में नियुक्त सौम्या गिरि को बांदा और अर्पिता यादव को गाजियाबाद भेजा गया है। मेरठ से दीप्ति यादव को कौशाम्बी स्थानांतरित किया गया है।

प्रतापगढ़ से कुंवर मल्लिकार्जुन को लालगंज अझारा (प्रतापगढ़) भेजा गया है।

सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर पर तबादले

प्रयागराज से शिखा चौधरी को फिरोजाबाद भेजा गया है। मेजा (प्रयागराज) से रूपांशु आर्या को अंबेडकरनगर स्थानांतरित किया गया है।

हंसराजपुर (उन्नाव) से प्रतीक गुप्ता, मुजफ्फरनगर से सोनाक्षी सिंघल और खैरागढ़ (आगरा) से अभय राजवंशी को प्रयागराज भेजा गया है।

कादीपुर (सुल्तानपुर) से संतोष कुमार वर्मा को मेजा (प्रयागराज) तथा एटा से अजीत मणि त्रिपाठी को हंडिया (प्रयागराज) भेजा गया है।

कौशाम्बी में नियुक्त मनीषा चौधरी को आगरा तथा बाराबंकी में तैनात शबा फातिमा को प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया गया है।

लखनऊ में तैनात किए गए न्यायाधीश

लखनऊ में जिन न्यायिक अधिकारियों की तैनाती की गई है, उनमें प्रमुख रूप से— ज्ञानेन्द्र सिंह द्वितीय (अलीगढ़), नितिश कुमार राय (बाराबंकी), विजय कुमार तृतीय (कासगंज), शिरिन जैदी (कौशाम्बी), धीरेन्द्र कुमार द्वितीय (लखनऊ), प्रकाश तिवारी (सहारनपुर), शाश्वत पाण्डेय (सहारनपुर), उदयवीर सिंह (हमीरपुर), पारुल पवार (जालौन-उरई), निरंजन कुमार (मुरादाबाद), प्रशांत बिलगैया (इलाहाबाद), सर्वेश कुमार पाण्डेय द्वितीय (फिरोजाबाद), रवि प्रकाश साहू (उन्नाव), देवेंद्र नाथ गोस्वामी (संतकबीरनगर) और भगीरथ वर्मा (सीतापुर) शामिल हैं। यह व्यापक तबादला आदेश प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था को सुचारु, संतुलित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *