होम उप्र न्यूज़ एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, दो...

एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

0
24

वाराणसी। उत्तर प्रदेश एएनटीएफ यूनिट वाराणसी ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 145 ग्राम हाइड्रोपोनिक/ऑर्गेनिक गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त वाराणसी का रहने वाला

जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एडीजी अपराध के मार्गदर्शन तथा आईजी एएनटीएफ लखनऊ के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आदित्य सिंह पुत्र राकेश कुमार सिंह (निवासी मानसपुरम कॉलोनी, रुस्तमपुर, थाना रामगढ़ताल, गोरखपुर, उम्र लगभग 26 वर्ष) और वासू केडिया पुत्र गोविंद केडिया (निवासी केवलधाम कॉलोनी, थाना भेलूपुर, वाराणसी, उम्र लगभग 28 वर्ष) के रूप में हुई है।

वाराणसी घाट पर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे

एएनटीएफ टीम ने दोनों आरोपियों को 01 अप्रैल 2026 को रवींद्रपुरी पुलिया के पास, थाना लंका क्षेत्र, वाराणसी से उस समय गिरफ्तार किया जब वे नशे की खेप बेचने की फिराक में थे।मौके से पुलिस ने 145 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा, 02 मोबाइल फोन और 3,300 रुपये नकद बरामद किए। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोरखपुर से सस्ते दामों में मादक पदार्थ लाकर वाराणसी के घाट क्षेत्रों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों में बेचते थे और उससे प्राप्त धन से अपना शौक पूरा करते थे।

नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार तेज

इस संबंध में थाना लंका में मु0अ0सं0 158/2026, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।Anti Narcotics Task Force Uttar Pradesh ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है और किसी भी हालत में ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।