एसएमयूपीन्यूज,ब्यूरो। काले सागर के ऊपर आसमान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रूस का रक्षा मंत्रालय का सैन्य परिवहन विमान एएन-26 अचानक हादसे का शिकार हो गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान क्रीमिया के पहाड़ी इलाके में एक चट्टान से टकराकर चकनाचूर हो गया।इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 29 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विमान के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर मलबा बिखर गया।

उड़ान के दौरान अचानक विमान से संपर्क टूट गया था

TASS के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 6 बजे उड़ान के दौरान अचानक विमान से संपर्क टूट गया था, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और कुछ ही देर में हादसे की पुष्टि हो गई।यह दर्दनाक हादसा क्रीमिया के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में हुआ, जहां पहुंचना भी बेहद मुश्किल है। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी को वजह माना जा रहा है, लेकिन असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।गौरतलब है कि क्रीमिया वही क्षेत्र है जिसे रूस ने 2014 में क्रीमिया का रूस द्वारा अधिग्रहण के बाद अपने कब्जे में लिया था।

यूक्रेन के भूभाग पर बीते 12 साल से यूक्रेन का कब्जा

क्रीमिया में जिस स्थान पर ये हादसा हुआ है, यह प्रायद्वीपीय इलाका है। काले सागर के तट तक फैली विशाल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरे हुए इस क्षेत्र को रूस ने 2014 में अपने अधिकार में ले लिया गया था। पहले इस भूभाग पर यूक्रेन का अधिकार था।रूसी रक्षा मंत्रालय ने अभी तक इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। एएन-26 विमान 1960 के दशक से सेवा में है और हाल के वर्षों में ये विमान कई बार दुर्घटनाओं का शिकार हो चुका है। साल 2022 में भी एक एएन-26 विमान यूक्रेन के जापोरिज्या क्षेत्र में क्रैश हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसी तरह साल 2020 में भी ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *