लखनऊ । Prayagraj में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Anti Narcotics Task Force Uttar Pradesh को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने नैनी क्षेत्र में छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ है।एएनटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 52 किलोग्राम गांजा, एक कार, मोबाइल फोन और 400 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 26 लाख रुपये आंकी गई है।

कार में पहले से गांजा रखकर उसे सप्लाई के लिए भेजा था

कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए उपनिरीक्षक सत्येंद्र प्रधान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक तस्कर कार में गांजा लेकर आजाद गौशाला, पुराने यमुना पुल से अरैल बांध रोड की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर नाकेबंदी की और संदिग्ध कार को रोककर आरोपी को धर दबोचा।पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विकास पाल निवासी करैली, प्रयागराज के रूप में बताई। उसने खुलासा किया कि एक बड़े तस्कर ने कार में पहले से गांजा रखकर उसे सप्लाई के लिए भेजा था और पहचान छिपाने के लिए वाहन की नंबर प्लेट भी बदल दी गई थी।

पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी

एएनटीएफ के मुताबिक, आरोपी एक संगठित ड्रग नेटवर्क का हिस्सा है, जो अलग-अलग स्थानों पर मादक पदार्थों की सप्लाई करता है। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।एएनटीएफ की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। पुलिस अब इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिससे इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *