गाजियाबाद । Ghaziabad के स्वर्ण जयंतीपुरम में वैश्य समाज द्वारा पंचम विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा Maharaja Agrasen जी के पूजन और पुष्पांजलि के साथ हुई। भंडारे से पूर्व योगेंद्र कुमार की टीम एवं महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का भावपूर्ण पाठ किया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए
भंडारे में लगभग 1200 से 1400 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, विधायक संजीव शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।आयोजन को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारियों और महिला मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था के संरक्षक, महामंत्री, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष समेत सभी सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और इसे सफल बनाया।
धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा
गौरतलब है कि वैश्य समाज स्वर्ण जयंतीपुरम पिछले कई वर्षों से सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है। हर वर्ष मकर संक्रांति, महाराजा अग्रसेन जयंती और चैत्र माह में भंडारे का आयोजन कर समाज सेवा का संदेश दिया जाता है।यह आयोजन सामाजिक एकता, सेवा भाव और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर उभरा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने इसे और भी भव्य बना दिया।
इन्होंने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
संस्था के पदाधिकारियों में संरक्षक संजीव अग्रवाल , महामंत्री आशीष गर्ग , उपाध्यक्ष अविरल गर्ग , कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पूरे कार्यक्रम की रूप रेखा से लेकर आयोजन तक का सारा कार्यभार संभाला। मार्गदर्शक के रूप में हरिओम गोयल , अनुपम अग्रवाल ,आशीष गर्ग , राजेंद्र मित्तल , मूलचंद मित्तल, आलोक सिंघल,अंकुश मित्तल रहे। महिला मंडल में अनुभा गर्ग, विनीता गर्ग,बबीता गोयल,सुषमा गर्ग, आरती गोयल, ,शालू बंसल,अदीति गर्ग,रुचि त्यागी, निधि मित्तल ,स्वाति अग्रवाल,व अन्य महिलाओं ने सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ को भव्य बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।
