smupnews

अंबेडकरनगर समेत तीन जिलों के डीएम बदले

वीरेंद्र वर्मा, अंबेडकरनगर । शासन ने प्रदेश के तीन जिलों के जिलाधिकारी का तबादला कर दिया है। जिसमें अंबेडकनगर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन का भी नाम शामिल है।सैमुअल पॉल का तबादला एमडी केस्को कानपुर हुआ है। गोरखपुर के नगर आयुक्त अविनाश सिंह को अंबेडकरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वह 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और जौनपुर के निवासी हैं।

मंगलवार रात संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर और हापुड़ के जिलाधिकारी सहित कई अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव व विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इसकी सूची बुधवार सुबह जारी की गई है। मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर अनिल पाठक निदेशक सूडा बनाए गए हैं। इसी तरह प्रमुख सचिव के रविंद्र नायक को सचिवालय प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

राजस्व परिषद में सदस्य रजनीश गुप्ता को प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतीक्षारत लीना जोहरी को प्रमुख सचिव आयुष एवं स्टांप रजिस्ट्रेशन का प्रभार सौंपा गया है। आईएएस प्रेरणा शर्मा को जिलाधिकारी हापुड़ नियुक्त किया गया है जबकि आईएएस मेघा रूपम को एसीईओ ग्रेटर नोएडा बनाया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *