होमउप्र न्यूज़सनसनीखेज वारदात: बेटे ने मां का गला दबाकर की हत्या, इलाके में...

सनसनीखेज वारदात: बेटे ने मां का गला दबाकर की हत्या, इलाके में दहशत

मेरठ। यूपी में मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गढ़ी स्थित बंगाली कॉलोनी में शनिवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खौफनाक घटना सामने आई। एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही मां की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग सहम गए।

बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था

बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय महिला का अपने बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी बेटे ने आपा खो दिया और मां का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाले मंजर को देख आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए और कोई भी बीच-बचाव की हिम्मत नहीं जुटा सका।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी का व्यवहार पहले से ही संदिग्ध और आक्रामक रहा है। बताया जा रहा है कि वह पूर्व में भी एक जघन्य घटना में शामिल रहा है और हाल ही में जेल से छूटकर आया था। इस दूसरी वारदात के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है, जबकि ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments