होमउप्र न्यूज़पति की हैवानियत: बेडरूम-बाथरूम में लगाए हिडन कैमरे, वीडियो वायरल की धमकी...

पति की हैवानियत: बेडरूम-बाथरूम में लगाए हिडन कैमरे, वीडियो वायरल की धमकी देकर मांगा तलाक

आगरा । पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले युवक पर अपनी ही पत्नी की जासूसी करने और उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने घर के बेडरूम और बाथरूम में गुपचुप तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसके निजी वीडियो रिकॉर्ड किए और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर तलाक और महंगी कार की मांग करने लगा।

17 अप्रैल 2025 को मयंक सिंह के साथ फिरोजाबाद में हुआ था

जानकारी के अनुसार, पीड़िता का विवाह 17 अप्रैल 2025 को मयंक सिंह के साथ फिरोजाबाद में हुआ था। शादी में लड़की पक्ष ने करीब 55 लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें नकद राशि और जेवरात भी शामिल थे। आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष ने दहेज में क्रेटा कार की मांग को लेकर ताने देना शुरू कर दिया और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे।पीड़िता के मुताबिक, शादी के बाद उसका पति उसे पुणे ले गया, जहां उसके साथ बेहद खराब व्यवहार किया गया। उसे घर में नौकरानी की तरह रखा गया और कई बार भूखा-प्यासा भी रहना पड़ा। आरोप है कि इसी दौरान पति ने घर में छिपे कैमरे लगाकर उसके निजी पलों को रिकॉर्ड किया।

पूरे मामले में पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली

पीड़िता ने बताया कि बाद में पति ने इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उस पर तलाक देने का दबाव बनाया। किसी तरह वह अपनी बहन की मदद से वहां से निकलकर अपने मायके पहुंची।इसके बाद 1 दिसंबर 2025 को जब पीड़िता अपने पिता के साथ ससुराल पक्ष से बातचीत करने पहुंची, तो वहां उसके और उसके पिता के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।इस पूरे मामले में पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली, जिसके आदेश पर थाना सदर में आरोपी पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और निजता के उल्लंघन जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करती है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments