कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में शुक्रवार दोपहर बाद कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन पीछे से ट्राले में घुस जाने से आठ यात्रियों की मौत हाे गई है। इसके अलावा बीस लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन अधिकारियों ने माैके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मृतकाें की पहचान करने में जुटी है।
पिकअप में 28 लाेगाें के सवार हाेने की सूचना मिली
इस संबंध में सिराथू सामुदायिेक केंद्र पर कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि एक पिकअप वाहन में एक परिवार कुछअन्य लाेगाें के साथ प्रयागराज में किसी बच्चे का मुंडन करा कर पिकअप वाहन से लाैट रहा था। तभी डोरमा गांव में पेट्रोल पंप के पास सड़क पर आगे जा रहे एक ट्राला में उनका पिकअप वाहन घुस गया। सूचना मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची और घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया है। इस हादसे में आठ लाेगाें की माैत हुई है, जिनमें पांच महिलाएं और तीन बच्चे हैं। हादसे में घायल बीस लाेगाें का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हाेंने बताया कि पिकअप में 28 लाेगाें के सवार हाेने की सूचना मिली है। जाे फतेहपुर जिले के मलवां क्षेत्र स्थित बड़ोखर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री याेगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कौशाम्बी में हुए सड़क हादसे के संबंध में स्थानीय प्रशासन से जानकारी ली। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारियों को राहत-बचाव तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घायलों का समुचित तरीके से इलाज कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि परिजनों को दुःख सहने की क्षमता प्रदान करें।
