लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश कर दिया है। क्राइम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने युवक को साजिश के तहत बुलाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया

पुलिस के मुताबिक, 24 मार्च को आरोपियों ने रितेश उर्फ बाला को अपने जाल में फंसाकर आवास संघ के एक सुनसान मैदान में बुलाया। वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने मिलकर उसका गला रेत दिया और मौके से फरार हो गए।इस घटना के बाद मृतक के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामला गंभीर होने के चलते उच्च अधिकारियों के निर्देशन में कई टीमें गठित की गईं।जांच के दौरान पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 26 मार्च को तीनों आरोपियों—अनस खान, आशु निषाद और प्रियांशु गुप्ता—को किसान पथ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस का कहना है कि यह हत्या पूरी तरह से सुनियोजित थी

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर झाड़ियों से हत्या में इस्तेमाल खून से सना चाकू बरामद किया। साथ ही मृतक का मोबाइल फोन और एक आरोपी की खून लगी चप्पल भी बरामद की गई है।इस पूरे मामले की जांच थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में की जा रही है।पुलिस का कहना है कि यह हत्या पूरी तरह से सुनियोजित थी और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस घटना के खुलासे के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *