होमउप्र न्यूज़रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप! बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत का खुला...

रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप! बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत का खुला चौंकाने वाला सच

बिजनौर। यूपी के बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय जीराज सिंह और उनकी 72 वर्षीय पत्नी रामरती देवी के रूप में हुई है।मंगलवार देर रात एक युवक ने जीराज सिंह को घर के पास ट्रांसफार्मर के नजदीक अचेत अवस्था में पड़ा देखा। वहीं, उनकी पत्नी रामरती देवी घर के कमरे में चारपाई पर मृत मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

लूट और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी

शुरुआत में परिजनों ने लूट और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत बिजली के तेज करंट से होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के अनुसार, जीराज सिंह के दोनों हाथों पर करंट के निशान मिले, जबकि उनकी पत्नी के एक हाथ पर करंट का असर पाया गया।माना जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में आए फॉल्ट के कारण कोई धातु का टुकड़ा टूटकर नीचे गिरा, जिससे करंट फैल गया। आशंका है कि पहले जीराज सिंह इसकी चपेट में आए और उन्हें बचाने की कोशिश में उनकी पत्नी भी करंट की चपेट में आ गईं।

खून के निशान और बीड़ी मिलने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं

घटना स्थल के पास खून के निशान और बीड़ी मिलने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं, हालांकि पुलिस ने फिलहाल इसे हादसा माना है।बताया जा रहा है कि दंपती को बुधवार को एक पारिवारिक शादी में शामिल होना था, जिसके लिए उन्होंने हाल ही में बैंक से रुपये भी निकाले थे। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है, जबकि ग्रामीण अब भी इस घटना को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments