संजीव सिंह बलिया। शैक्षिक सत्र 2025-26 के जनवरी-फरवरी माह में निपुण भारत मिशन के तहत डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा कराए गए आकलन में चयनित 448 निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को गंगा बहुद्देशीय सभागार, कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी बलिया ओजस्वी राज एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मनीष कुमार सिंह के हाथों प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानाध्यापकों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की

कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। निपुण भारत मिशन पर चर्चा करते हुए जनपद के एसआरजी आशुतोष कुमार सिंह तोमर, संतोष चंद तिवारी व चित्रलेखा सिंह ने विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी बलिया ने सभी निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

सभी निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का जताया आभार

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया ने सभी निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें निश्चिंत होकर नहीं बैठना है। आने वाले नवीन सत्र में नामांकन बढ़ाकर प्रदेश में नई ऊंचाई हासिल करना हमारा लक्ष्य होगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कुमार, डॉ. संजय कुमार यादव, डॉ. भवतोष पांडेय, अजयकांत, मुमताज अहमद, राम प्रकाश सिंह व बम बहादुर की विशेष भूमिका रही। संचालन डॉ. शशि भूषण मिश्रा ने किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *