लखनऊ । राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे लाइन के पास एक बाग में महिला का शव दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। सुबह करीब 9 बजे मिली इस सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल टीम मौके पर पहुंची।

मृतका एक घरेलू महिला थीं और उनके पति करते हैं मजदूरी

ग्राम बक्खाखेड़ा के पास बांस की झाड़ियों में महिला का शव लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने महिला कर्मियों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की। कुछ ही देर में पहुंचे परिजनों ने मृतका की पहचान बिमला देवी उर्फ बन्नो चौरसिया (लगभग 52 वर्ष) के रूप में की, जो सरोजनीनगर क्षेत्र की रहने वाली थीं।परिवार के मुताबिक, मृतका एक घरेलू महिला थीं और उनके पति मजदूरी करते हैं। इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है, हालांकि उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *