होमउप्र न्यूज़लखनऊ में युवक की गला रेतकर हत्या, चिनहट में खून से लथपथ...

लखनऊ में युवक की गला रेतकर हत्या, चिनहट में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी

लखनऊ। राजधानी के चिनहट इलाके में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हरदासी खेड़ा मैदान के पास खून से लथपथ हालत में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।डायल-112 पर मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में पड़े युवक को तुरंत अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में युवक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले

मृतक की पहचान रितेश सिंह (करीब 20-22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो चिनहट के कल्याणी विहार कॉलोनी में रहकर टाइल्स का काम करता था।प्रारंभिक जांच में युवक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर उसकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली, वहीं पास में शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।परिजनों के मुताबिक, रितेश शाम को दोस्तों के बुलाने पर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसकी हत्या की खबर ने परिवार को सदमे में डाल दिया।

पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। वहीं, इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments