एटा । उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में मंगलवार की सुबह एटा में तेनात पुलिस इंस्पेक्टर की परीक्षा ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई जिनको आनन फानन में में अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज एटा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद इंस्पेक्टर को मृत घोषित कर दिया।
तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और बेहोशी आने लगी
उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में मंगलवार की सुबह साइबर थाने में तैनात निरीक्षक राघवेंद्र सिंह(50) की ड्यूटी रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर(आर टी सी )परीक्षा में लगी हुई थी, वे अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और बेहोशी आने लगी उनके सह कर्मियों द्वारा आनन फानन में उनको अवंती बाई लोधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने राघवेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक निरीक्षक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
मृतक इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह 1998 बैच के थे
थाना कोतवाली नगर एटा प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मृतक इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह 1998 बैच के थे। 2016 में पदोन्नति पाकर निरीक्षक बने थे। मूल रूप से जनपद औरैया के रहने वाले थे। राघवेंद्र सिंह की मृत्यु की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई परिवार में इस दुखद सूचना के बाद कोहराम गया इंस्पेक्टर की मौत के बाद एटा पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है। निरीक्षक राघवेंद्र सिंह की अपने अच्छे व्यवहार के कारण पुलिस विभाग में अच्छी छवि थी।
यह भी पढ़े : एक हादसा, दो जनाजे: पिता की मौत का सदमा न सह सकी बेटी, एक ही आंगन से उठीं दो अर्थियां
यह भी पढ़े : मैनाठेर कांड में 15 साल बाद न्याय: डीआईजी पर हमले के 16 आरोपी दोषी, 27 मार्च को सजा
