लखनऊ । योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में एआई आधारित उन्नत सिंगल विंडो पोर्टल ‘निवेश मित्र 3.0’ का शुभारंभ किया। इस पोर्टल का उद्देश्य प्रदेश में निवेश बढ़ाना, उद्योग लगाने की प्रक्रिया को आसान बनाना और उत्तर प्रदेश को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाना है।

बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025’ की भी शुरुआत की

इस मौके पर ‘यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025’ की भी शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल सेक्टर की 85 कंपनियों को लेटर्स ऑफ कम्फर्ट, एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट, भूमि आवंटन पत्र और करीब 2,781.12 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई।

प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स योजना भी शुरू

सरकार ने डीबीएफओटी (पीपीपी) मॉडल पर आधारित प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स योजना भी शुरू की है, जिससे निवेशक तुरंत उत्पादन शुरू कर सकेंगे। इसके अलावा, इन्वेस्ट यूपी द्वारा एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट और स्किल कनेक्ट के लिए एमओयू भी किए जाएंगे।कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : एक हादसा, दो जनाजे: पिता की मौत का सदमा न सह सकी बेटी, एक ही आंगन से उठीं दो अर्थियां

यह भी पढ़े : मैनाठेर कांड में 15 साल बाद न्याय: डीआईजी पर हमले के 16 आरोपी दोषी, 27 मार्च को सजा

यह भी पढ़े : ‘इश्क, ब्लैकमेल और मौत’: 18 बच्चों के पिता पूर्व प्रधान का खौफनाक अंत, बोरी में मिली लाश से कांपा प्रतापगढ़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *