लखनऊ । माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 का कैलेंडर जारी कर शिक्षा व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए हैं। इस बार छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष फोकस रखा गया है।

क्या हैं बड़े बदलाव?

सप्ताह में एक दिन प्रार्थना अंग्रेजी या अन्य स्थानीय भाषा में कराई जाएगी।
रोजाना प्रार्थना सभा में समाचार पढ़े जाएंगे, जिससे छात्रों में जनरल नॉलेज बढ़े।
कठिन शब्दों के उच्चारण, अर्थ और वाक्य प्रयोग भी सिखाए जाएंगे।
छात्रों को मोबाइल और ऑनलाइन गेम्स के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

“नया सवेरा” कार्यक्रम

अप्रैल के पहले सप्ताह में “नया सवेरा” अभियान के तहत:
शिक्षा अधिकारी स्कूलों में संवाद करेंगे
जीवन मूल्य, अनुशासन, करियर और दिनचर्या पर चर्चा होगी
अभिभावक और पूर्व छात्र भी शामिल होंगे

पढ़ाई का नया तरीका

हैंड्स-ऑन एक्टिविटी और एक्सपीरिएंशियल लर्निंग पर जोर
वैज्ञानिक प्रयोग, गणितीय खेल और लैब एक्टिविटीज शामिल
मानसिक स्वास्थ्य के लिए सप्ताह में एक दिन योग और ध्यान

नई पहल

स्कूलों में साइबर क्लब का गठन
बालिकाओं के लिए शक्ति मंच की शुरुआत

परीक्षा और सत्र का पूरा शेड्यूल

1 अप्रैल 2026: नया सत्र शुरू
जुलाई 2026: कक्षा 9-12 का पहला यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित)
सितंबर (चौथा सप्ताह): अर्द्धवार्षिक प्रैक्टिकल
अक्तूबर 2026: अर्द्धवार्षिक लिखित परीक्षा
10 जनवरी 2027: कक्षा 10 व 12 का सिलेबस पूरा
25 जनवरी 2027: कक्षा 9 व 11 का सिलेबस पूरा
11 जनवरी 2027: प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल शुरू
27 जनवरी–10 फरवरी 2027: बोर्ड प्रैक्टिकल
1 फरवरी 2027: कक्षा 9 व 11 की वार्षिक परीक्षा
फरवरी 2027: बोर्ड परीक्षा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *