लखनऊ । राजधानी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने किसानों, महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।

आलू उत्पादक भारी संकट से गुजर रहे

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान खासकर आलू उत्पादक भारी संकट से गुजर रहे हैं। आगरा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा और एटा जैसे जिलों में किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि हालात इतने खराब हैं कि कई किसानों ने आलू की खुदाई तक नहीं कराई और फसल को खेत में ही ट्रैक्टर से जोत दिया।

आलू खरीद को लेकर किए गए वादों पर अब तक कोई स्पष्टता नहीं

सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आलू खरीद को लेकर किए गए वादों पर अब तक कोई स्पष्टता नहीं है। यह भी नहीं बताया गया कि इसके लिए कितना बजट निर्धारित किया गया है। उन्होंने निवेश को लेकर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि एमओयू के जरिए हुए निवेश में से कितना जमीन पर उतरा और इससे कितने लोगों को रोजगार मिला, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।

सिलिंडर के लिए लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा

महंगाई और रसोई गैस के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलिंडर के लिए लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जिससे आम जनता और छोटे व्यापारी परेशान हैं।कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और कई मामलों में दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़े : एक हादसा, दो जनाजे: पिता की मौत का सदमा न सह सकी बेटी, एक ही आंगन से उठीं दो अर्थियां

यह भी पढ़े : मैनाठेर कांड में 15 साल बाद न्याय: डीआईजी पर हमले के 16 आरोपी दोषी, 27 मार्च को सजा

यह भी पढ़े : ‘इश्क, ब्लैकमेल और मौत’: 18 बच्चों के पिता पूर्व प्रधान का खौफनाक अंत, बोरी में मिली लाश से कांपा प्रतापगढ़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *