सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र स्थित कम्हरिया पुल पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मजदूर को लाने निकले थे घर से
मृतकों की पहचान दीपक (19) निवासी चौड़िया कोठार थाना रामपुर कलां और इंद्रराज (20) निवासी तेलाईगांव थाना सिधौली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शनिवार शाम मजदूरों को लाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन सुबह यह हादसा हो गया।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।थाना प्रभारी इतुल चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े : कौन थे ‘फरसा वाले बाबा’? मौत के बाद मथुरा में भड़का गुस्सा, हाईवे पर बवाल
यह भी पढ़े : आईपीएल से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन
