एसएमयूपीन्यूज,डेस्क। बॉलीवुड में इन दिनों धुरंधर 2 का जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ी है, जिसने बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर भारी क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसका असर इसके कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है।रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 102.55 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर इतिहास रच दिया था।

वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की रफ्तार बरकरार रही और इसने करीब 80.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने महज दो दिनों में 226.27 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह इस साल की सबसे तेज फिल्मों में शामिल हो गई है।

धुरंधर 2 ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया

सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड स्तर पर भी फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है। धुरंधर 2 का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 240 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। खास बात यह है कि फिल्म ने राजा साहब के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन (208.38 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया है और अब इसकी नजर अगली बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पर है।

अगर दूसरे दिन की कमाई की तुलना करें तो धुरंधर 2 ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन 56.9 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि जवान ने दूसरे दिन 46.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में धुरंधर 2 का दूसरा दिन का कलेक्शन इन दोनों फिल्मों से कहीं ज्यादा रहा, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है।

भगत सिंह का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा

दूसरी ओर, इसी के साथ रिलीज हुई साउथ की फिल्म उस्ताद भगत सिंह का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पवन कल्याण की इस फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये की ठीक-ठाक शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली।

फिल्म ने दूसरे दिन केवल 9.25 करोड़ रुपये ही जुटाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन करीब 44 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है।फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का एकतरफा दबदबा बना हुआ है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार जारी रही, तो फिल्म आने वाले दिनों में कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है और इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *