अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के एक युवक के साथ हुई घटना ने सभी को हैरान कर दिया। रोज़गार के सिलसिले में अहमदाबाद में रह रहा यह युवक नशे की हालत में ऐसी हरकत कर बैठा, जिससे उसकी जान पर बन आई।बताया जा रहा है कि युवक ने नशे में प्लास्टिक की एक बोतल अपने निजी के अंदर डाल ली, जो अंदर जाकर फंस गई। इसके बाद उसे तेज दर्द और बेचैनी होने लगी। शुरुआती इलाज के बाद वह घबराकर अपने घर लौट आया।

जांच में सामने आई गंभीर स्थिति

टांडा थाना क्षेत्र का युवक पिछले काफी समय से अहमदाबाद में रह रहा था। पिछले सप्ताह उसने शराब पी। इसके बाद नशे की अवस्था में प्लास्टिक की 15 सेमी लंबी और चार सेंटीमीटर चौड़ी प्लास्टिक की बोतल निजी अंग में डाल ली। यह बोतल उसके मलाशय में जाकर फंस गई। इसके बाद उसे पेट में असहनीय दर्द होने लगा। घर पहुंचने पर परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां जांच के दौरान एक्स-रे में अंदर फंसी वस्तु का पता चला। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर मानते हुए तुरंत सर्जरी करने का फैसला लिया।

जटिल ऑपरेशन के बाद राहत

करीब एक घंटे चली सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने सावधानीपूर्वक बोतल को बाहर निकाला। डॉक्टरों के मुताबिक, थोड़ी भी देरी होती तो संक्रमण या अन्य जटिलताएं जानलेवा साबित हो सकती थीं।फिलहाल युवक की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकीय निगरानी में है।इस घटना ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि नशे में की गई लापरवाही कितनी खतरनाक हो सकती है और समय पर इलाज मिलना कितना जरूरी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *