आगरा । आगरा जनपद के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वर में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। महाकालेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित नए घाट पर एक बुजुर्ग व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।सुबह जब लोग स्नान और दर्शन के लिए घाट की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर करीब 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग के शव पर पड़ी। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई और सूचना पुलिस को दी गई।

बेसहारा हालत में छोड़ा गया था

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 10–15 दिन पहले कुछ लोग एक बुजुर्ग को यहां छोड़कर चले गए थे। तब से वह मंदिर परिसर और घाटों के आसपास ही रह रहा था।बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले भी वह अत्यंत कमजोर और बीमार दिखाई दे रहा था।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है, जो बुजुर्ग को यहां छोड़कर गए थे। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही कारणों का पता लगाया जाएगा। इस घटना ने तीर्थ स्थल पर बेसहारा लोगों की स्थिति और उनकी देखरेख को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *