लखनऊ । यूपी की राजधानी के आशियाना इलाके में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक युवक को उसकी ही ससुराल बुलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।बताया जा रहा है कि युवक ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। मंगलवार रात उसे ससुराल बुलाया गया, लेकिन यह मुलाकात उसकी जिंदगी की आखिरी साबित हुई। आरोप है कि किसी विवाद के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर लकड़ी की चारपाई के पावे से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा
हमले की बर्बरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।पुलिस ने ससुराल पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इस खौफनाक वारदात को लेकर सन्न हैं कि आखिर रिश्तों में इतनी नफरत कैसे पनप गई कि एक युवक की जान ले ली गई।
प्रतापगढ़ का रहने वाला था युवक
डीसीपी मध्य ने बताया कि थाना आशियाना को देर रात हत्या की सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि विष्णु यादव उम्र 30 साल निवासी प्रतापगढ़ के निवासी है, जो कि अपने ससुराल आऐ थे। ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो ससुरालियों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। म़ृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
