लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
सरकार के “जीरो टॉलरेंस” के दावे को पूरी तरह विफल
अपने बयान में उन्होंने गोरखपुर में दिनदहाड़े हुई हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना बताती है कि अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने सरकार के “जीरो टॉलरेंस” के दावे को पूरी तरह विफल बताया।सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना में गड़बड़ी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में भी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इसके अलावा जल जीवन मिशन में कथित गड़बड़ियों और पानी की टंकियों के ढहने को भी उन्होंने सरकार की नाकामी बताया।
फर्जी मतदाताओं को शामिल कराने वाले अधिकारियों पर हो कार्रवाई
इसी के साथ समाजवादी पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए हैं। पार्टी नेताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि विधान परिषद चुनाव के लिए संदिग्ध और अप्रमाणित शिक्षक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएं। साथ ही फर्जी मतदाताओं को शामिल कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे, जिन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी मतदाता सूची जारी करने की बात कही।
यह भी पढ़े : कानपुर में बच्ची के साथ दरिंदगी, हत्या के बाद शव को खेत में गाड़ा, मचा हड़कंप
यह भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका, 37 सीटों में से 22 पर एनडीए का कब्जा
