लखनऊ । भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार चाइनामैन स्पिनर Kuldeep Yadav के विवाह उपलक्ष्य में लखनऊ में भव्य और शाही रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जहां क्रिकेट और सियासत की बड़ी-बड़ी हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस दौरान कुलदीप यादव ने पारंपरिक भारतीय संस्कारों का पालन करते हुए उनके चरण स्पर्श किए, जबकि उनकी पत्नी वंशिका सिंह ने हाथ जोड़कर नमस्कार किया। मुख्यमंत्री ने नवदंपति को बुके और उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
सपा अध्यक्ष ने भी पहुंचकर दिया आशीर्वाद
समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav भी पहुंचे। उन्होंने मंच पर जाकर कुलदीप और वंशिका को आशीर्वाद दिया और उनके साथ फोटो सेशन भी कराया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।क्रिकेट जगत की चमक भी इस समारोह में खूब देखने को मिली। टीम इंडिया के हेड कोच Gautam Gambhir, स्टार बल्लेबाज Shikhar Dhawan, ऑलराउंडर Ravindra Jadeja और युवा खिलाड़ी Yashasvi Jaiswal सहित कई नामचीन खिलाड़ी समारोह में शामिल हुए।रिसेप्शन स्थल पर मेहमानों का भव्य स्वागत किया गया। होटल परिसर में जगह-जगह फूलों की सजावट और मेहमानों पर पुष्प वर्षा ने माहौल को और खास बना दिया।

बीसीसीआई उपाध्यक्ष Rajeev ने भी पहुंचकर शुभकामनाएं दीं
देश-विदेश से आए मेहमानों ने इस खुशी के मौके पर नवदंपति को बधाई दी और उनके साथ यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं।गौरतलब है कि कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की मित्र वंशिका सिंह के साथ Mussoorie में बेहद निजी समारोह में विवाह किया था, जिसमें केवल परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे।इस खास मौके पर कांग्रेस नेता और बीसीसीआई उपाध्यक्ष Rajeev Shukla ने भी पहुंचकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।पूरे कार्यक्रम में उत्सव, परंपरा और ग्लैमर का शानदार संगम देखने को मिला, जहां एक ही छत के नीचे खेल, राजनीति और समाज की कई बड़ी हस्तियां एक साथ नजर आईं।
