मुरादाबाद । लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास हुआ, जब रामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सभी को मूंढापांडे सीएचसी पहुंचाया।डॉक्टरों ने कार में सवार पांच युवकों में से चार को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार

सीओ हाईवे राजेश कुमार के मुताबिक हादसे में दयाल रावत निवासी वीमिला कंपाउंड पालीवाल, नैनीताल, अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42) और भुवन भंडारी (37) निवासी हल्द्वानी की मौत हो गई। वहीं कार चालक यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *