लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने बदायूं में दो अधिकारियों की हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। Hindustan Petroleum Corporation Limited (एचपीसीएल) के दो अधिकारियों की हत्या के बाद राज्य सरकार ने बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह को पद से हटा दिया है। उन्हें डीजीपी मुख्यालय की लॉजिस्टिक शाखा में तैनात किया गया है।

कासगंज की पुलिस अधीक्षक अंकिता को बदायूं का नया एसएसपी बनाया

सरकार ने इस मामले के बाद कई जिलों के पुलिस कप्तानों के तबादले करते हुए नई नियुक्तियां की हैं। कासगंज की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को बदायूं का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को उनके पद से हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।इसके अलावा भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं एसपी लॉजिस्टिक ओम प्रकाश सिंह प्रथम को कासगंज जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभिनव त्यागी को भदोही का नया पुलिस अधीक्षक बनाया

प्रशासनिक फेरबदल के तहत गोरखपुर में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी को भदोही का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं गाजियाबाद में तैनात आईपीएस अधिकारी पाटिल निमिष दशरथ को गोरखपुर भेजा गया है।सरकार का कहना है कि कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। बदायूं में हुई दो अधिकारियों की हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं कि मामले की जांच तेजी से पूरी की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़े : UP Transfer News: 7 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, लोकेश एम बने PWD सचिव

यह भी पढ़े : ब्रह्मोस का जिक्र कर पाकिस्तान को चेतावनी, लखनऊ में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

यह भी पढ़े : एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *