लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शुक्रवार को जारी आदेश में सात आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव प्रकाश बिंदु को गृह विभाग भेज दिया है। वहीं नोएडा में इंजीनियर की मौत के मामले के बाद प्रतीक्षारत चल रहे लोकेश एम को लोक निर्माण विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है।प्रतीक्षारत चल रहे महेंद्र प्रसाद को उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

नीना शर्मा को सार्वजनिक उद्यम विभाग का प्रमुख सचिव बनाया

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की निदेशक नीना शर्मा को सार्वजनिक उद्यम विभाग का प्रमुख सचिव और महानिदेशक बनाया गया है। वहीं सार्वजनिक उद्यम विभाग के महानिदेशक संजय कुमार को प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया है।धर्मार्थ कार्य विभाग के विशेष सचिव रघुबीर को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार को धर्मार्थ कार्य विभाग में विशेष सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

चार पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला

राज्य सरकार ने चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले भी किए हैं।

झांसी में तैनात एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय को गोंडा भेजा गया है।

मथुरा के एडीएम (न्यायिक) सुरेंद्र कुमार को कानपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।

जालौन के एसडीएम वेद प्रिय आर्य को मथुरा का एडीएम (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी के विशेष कार्याधिकारी को कुशीनगर का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है।

सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

यह भी पढ़े : यूपी में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाह फैलाने वालों पर हाेगी कार्रवाई

यह भी पढ़े : 13 साल से कोमा में पड़े युवक को सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु की अनुमति

यह भी पढ़े : एक दुल्हन के लिए दो-दो बरातें पहुंचीं, उम्र के विवाद में बिना फेरे लौटे दूल्हे

यह भी पढ़े : पश्चिम एशिया समुद्री मार्ग संकट: बीच रास्ते से लौट रहे जहाज, यूपी के निर्यात पर 3000 करोड़ का खतरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *