लखनऊ । बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। एएनटीएफ थाना सहारनपुर और एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से अफीम की खड़ी फसल और उससे बनने वाले अवैध उपोत्पाद बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।

एएनटीएफ यूनिट बरेली की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम गुरवा में अवैध अफीम की खेती किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एएनटीएफ थाना सहारनपुर और एएनटीएफ यूनिट बरेली की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान खेत में अफीम की खड़ी फसल और उससे तैयार किए जाने वाले अवैध पदार्थ बरामद किए गए।

कारोबार में शामिल अन्य की तलाश शुरू

मामले में थाना सिरौली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। इस प्रकरण में दो लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें छत्रपाल पुत्र देशराज और राजेश्वर उर्फ राजू पुत्र दामोदर, निवासी ग्राम गुरवा थाना सिरौली जनपद बरेली शामिल हैं।पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *