लखनऊ। राजधानी के आलमबाग बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक महिला यात्री का गुम हुआ बैग मात्र एक घंटे के भीतर बरामद कर उसे वापस सौंप दिया गया।जानकारी के अनुसार 11 मार्च 2026 की शाम करीब 7:30 बजे Alambagh Police Station की बस अड्डा चौकी पर उन्नाव जनपद के बीघापुर निवासी अनीता सैनी ने सूचना दी कि आलमबाग बस अड्डे से उनका बैग कहीं गुम हो गया है।
बैग को सकुशल बरामद कर लिया गया
उन्होंने बताया कि बैग में करीब 15 हजार रुपये नकद, जरूरी दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात रखे हुए थे।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हो गई। बस अड्डे और आसपास के इलाके में सघन खोजबीन की गई। पुलिस की तत्परता और सतर्कता के चलते करीब एक घंटे के भीतर ही बैग को सकुशल बरामद कर लिया गया।
सभी आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित पाए गए
बरामद बैग में मौजूद 15 हजार रुपये की नकद राशि और सभी आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित पाए गए। इसके बाद महिला को बुलाकर विधिवत उनका सामान वापस सौंप दिया गया।अपना खोया हुआ बैग और नकदी सुरक्षित वापस मिलने पर अनीता सैनी ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, उपनिरीक्षक दुर्गाप्रसाद पांडेय, मुख्य आरक्षी बृजेन्द्र कुमार यादव और महिला आरक्षी मोनम पाराशर की अहम भूमिका रही।
यह भी पढ़े : 13 साल से कोमा में पड़े युवक को सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु की अनुमति
यह भी पढ़े : एक दुल्हन के लिए दो-दो बरातें पहुंचीं, उम्र के विवाद में बिना फेरे लौटे दूल्हे
