लखनऊ । उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एनएच-34 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास की

जानकारी के अनुसार घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास एनएच-34 की है। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरे, वहीं ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया।इस हादसे में सदर कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी अरबाज और अहद के साथ ही छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र निवासी अमित की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रैक्टर पलटने से उसका चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : टी-20 विश्वकप विजेता कुलदीप का भव्य विवाह: 14 मार्च को मसूरी में सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

यह भी पढ़े : पिता ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

यह भी पढ़े : मोहनलालगंज में दिव्यांग मां-बेटे की हत्या, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

यह भी पढ़े : “हर आंगनबाड़ी से 10 हजार चाहिए…” वायरल वीडियो के बाद CDO नागेंद्र नारायण मिश्रा सस्पेंड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *