उप्र न्यूज़देश प्रदेश

यात्री की जान बचाने वाले आरक्षी अखण्ड प्रताप सिंह को डीजी रेलवे ने किया सम्मानित

लखनऊ। रेलवे पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी. ने जीआरपी मुख्यालय लखनऊ में अयोध्या कैंट जीआरपी थाने में तैनात आरक्षी अखण्ड प्रताप सिंह को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। आरक्षी को उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा, त्वरित सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता के लिए प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

रेलवे स्टेशन परिसर में एक पुरुष यात्री अचानक अचेत होकर गिर गया था

जानकारी के अनुसार, 6 मार्च 2026 को रेलवे स्टेशन परिसर में एक पुरुष यात्री अचानक अचेत होकर गिर गया था। सूचना मिलते ही आरक्षी अखण्ड प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल यात्री को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देकर उसकी जान बचाने का प्रयास किया। उनकी तत्परता और प्रशिक्षण के चलते यात्री की जान बचाई जा सकी। इस मानवीय कार्य की मौके पर मौजूद यात्रियों और आमजन ने भी सराहना की।

यात्रियों की सुरक्षा को रेलवे पुलिस सदैव तत्पर : प्रकाश डी

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. ने कहा कि राजकीय रेलवे पुलिस यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रेरणादायक कार्य पुलिस बल के अन्य कर्मियों के लिए भी अनुकरणीय हैं। उन्होंने आरक्षी अखण्ड प्रताप सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ और सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ रोहित मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक (स्टाफ ऑफिसर) अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : टी-20 विश्वकप विजेता कुलदीप का भव्य विवाह: 14 मार्च को मसूरी में सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

यह भी पढ़े : पिता ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

यह भी पढ़े : मोहनलालगंज में दिव्यांग मां-बेटे की हत्या, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

यह भी पढ़े : “हर आंगनबाड़ी से 10 हजार चाहिए…” वायरल वीडियो के बाद CDO नागेंद्र नारायण मिश्रा सस्पेंड

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button