लखनऊ/मसूरी। भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 विश्वकप विजेता गेंदबाज कुलदीप यादव 14 मार्च 2026 को मसूरी में लखनऊ की वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। इसके पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में आयोजित की जाएंगी।

4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी

कुलदीप यादव और वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी। शुरू में शादी नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन भारतीय टीम के मैच और टी-20 विश्वकप में कुलदीप के चयन के कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई।

लखनऊ के होटल सेंट्रम में भव्य रिसेप्शन का आयोजन

शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में भव्य रिसेप्शन का आयोजन होगा। इस समारोह में बीसीसीआई के अधिकारी, यूपीसीए के पदाधिकारी, भारतीय टीम के पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर, और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

सीएम योगी से मिलकर दिया था निमंत्रण

कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने 8 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया था। शादी और रिसेप्शन में क्रिकेट जगत और समाज के कई प्रमुख लोग शामिल होकर इस खुशी के अवसर को और यादगार बनाएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *