लखनऊ । एएनटीएफ यूनिट बरेली ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.645 किलोग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

एक मोबाइल फोन और 560 रुपये नकद बरामद किए गए

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था और अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। एएनटीएफ यूनिट बरेली ने शोभित गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता निवासी ग्राम सैजनी थाना मूसाझाग जिला बदायूं को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी को 8 मार्च 2026 को बरेली-बदायूं रोड पर ग्राम रौंधी जाने वाले मार्ग के पास पकड़ा गया। उसके कब्जे से 2.645 किलोग्राम स्मैक पाउडर, एक मोबाइल फोन और 560 रुपये नकद बरामद किए गए।

मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही

इस संबंध में थाना सुभाषनगर, बरेली में धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक पाउडर की सप्लाई का काम करता है और इसे पंजाब व आसपास के क्षेत्रों में भेजता था, जिससे उसे अच्छा मुनाफा होता था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह बड़ी खेप लेकर जा रहा है, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।इस कार्रवाई में एएनटीएफ यूनिट बरेली के प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही। साथ ही थाना सुभाषनगर पुलिस और एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ की सर्विलांस टीम ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *