लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित बेगरिया कॉलोनी में होली का जश्न उस वक्त खून-खराबे में बदल गया, जब ‘हैप्पी होली’ कहने को लेकर शुरू हुआ विवाद 21 वर्षीय युवक की हत्या पर खत्म हुआ। रंग और गुलाल के बीच चाकू के वार से हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया।

घटना बुधवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही

घटना बुधवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। पेंटर कारीगर सूरज रावत (उर्फ सूरज गौतम) अपने घर के सामने होली मिलन समारोह में शामिल था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले मोहित तिवारी से मामूली कहासुनी हो गई। आरोप है कि बात इतनी बढ़ी कि मोहित की बहन शिवानी तिवारी ने गुस्से में आकर सूरज के पेट में ताबड़तोड़ चार चाकू मार दिए।

आक्रोशित परिजनों ने थाने में जमकर की नारेबाजी

खून से लथपथ सूरज को परिजन तत्काल ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। कुछ साल पहले मां का निधन हो चुका था, अब घर की जिम्मेदारी संभाल रहे सूरज की हत्या से पिता राजेंद्र और छोटे भाई शिवा का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने दुबग्गा थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। स्थिति को संभालने के लिए नाका, काकोरी और पारा थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया जा सका।

दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की पुष्टि हुई

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच की गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की पुष्टि हुई है। घायल सूरज को अस्पताल भेजा गया था, जहां उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत परिवार के सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इलाके में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। होली के दिन हुई इस खौफनाक वारदात ने रंगों के त्योहार को मातम में बदल दिया और पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

यह भी पढ़े : हैवानियत की हद! पति ने पत्नी की अश्लील फोटो डाल लिख दिया – ‘ग्राहक संपर्क करें’

यह भी पढ़े : होम्योपैथिक उपायों से बालों की सेहत सुधारने के खास टिप्स, जानिए क्या कहती हैं डॉ. दीक्षिता पांडे

यह भी पढ़े : चार हत्याओं से सनसनी: भाई के बचाव में उतरी बहन, बोली– ‘निरंकार ऐसा नहीं कर सकता

यह भी पढ़े : लापता महिला किसान नेता का जंगल में मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *