श्रावस्ती । जनपद में महिला किसान नेता की गुमशुदगी का मामला हत्या में बदल गया। 17 फरवरी से लापता चल रहीं भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आंचल मिश्र का क्षत-विक्षत शव मंगलवार को ककरदरी जंगल से बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

17 फरवरी को बैठक में भाग लेने के बाद घर वापस नहीं लौटी थी

जानकारी के मुताबिक, मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बांसगढ़ी गांव निवासी आंचल मिश्र 17 फरवरी को भिनगा में आयोजित संगठन की बैठक में शामिल होने गई थीं। बैठक के बाद वह घर नहीं लौटीं। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर 19 फरवरी को उनके पति ने मल्हीपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

ककरदरी जंगल में जले हुए कपड़ों के टुकड़े, जूते-मोजे और बाल मिले

जांच के दौरान पुलिस को ककरदरी जंगल में जले हुए कपड़ों के टुकड़े, अधजला पर्स, जूते-मोजे और बाल मिले। आसपास तलाशी लेने पर शव के अन्य अवशेष भी बरामद हुए। कपड़ों और सामान के आधार पर परिजनों ने पहचान की पुष्टि की।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या की पुष्टि

घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और एसएसबी की डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या की पुष्टि हुई है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : होम्योपैथिक उपायों से बालों की सेहत सुधारने के खास टिप्स, जानिए क्या कहती हैं डॉ. दीक्षिता पांडे

यह भी पढ़े : बर्थडे पार्टी बनी मौत की पार्टी, खेल-खेल में चली गोली से 13 साल के मासूम की मौत

यह भी पढ़े : चार हत्याओं से सनसनी: भाई के बचाव में उतरी बहन, बोली– ‘निरंकार ऐसा नहीं कर सकता’

यह भी पढ़े : गाजियाबाद में यू-ट्यूबर हमले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एक साथी फरार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *