लखनऊ । ]राजधानी के थाना बीकेटी क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब जीसीआरजी कॉलेज गेट के सामने स्थित एक वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। सूचना डायल 112 पर सुबह करीब 10:30 बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दुकान पिछले तीन दिनों से बंद थी
प्रारंभिक जांच में पता चला कि दुकान शनि रावत नामक व्यक्ति की है। दुकान पिछले तीन दिनों से बंद थी, क्योंकि मालिक के पिता का हाल ही में निधन हो गया था। पुलिस जब दुकान के अंदर पहुंची तो फ्रिज के भीतर लगभग 25 वर्षीय युवक का शव पाया गया।मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी उत्तरी, एडीसीपी उत्तरी और सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी ने मौके का निरीक्षण किया।
मृतक के जेब से मिले कागजात से हुई शिनाख्त
पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरीपुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृतक की जेब से प्राप्त आधार कार्ड तथा सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रथम दृष्टया मृतक की शिनाख्त विजय पाल पुत्र डलई, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी किशुनपुर, थाना बीकेटी, जनपद लखनऊ के रूप में हुई है।शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है।
यह भी पढ़े : लखनऊ में सनसनी: बेटे ने की पिता की हत्या, फिल्म से सीखा शव के टुकड़े करने का तरीका
यह भी पढ़े : पिता की हत्या के बाद बहन से लिपटकर फूट-फूटकर रोया अक्षत, थाने में छलक पड़ा दर्द
