सुलतानपुर। जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में भर्ती कराया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह के अनुसार, पुलिस टीम इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी अवैध हथियार के साथ पारा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की।
पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी
खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदर्श सिंह उर्फ प्रदीप सिंह, निवासी ग्राम डोभियारा, थाना हलियापुर, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। वह थाना हलियापुर में दर्ज एक गंभीर मामले में वांछित चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद
तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।गौरतलब है कि 20 नवंबर 2025 को अयोध्या पुलिस जब उसे पकड़ने सुलतानपुर आई थी, तब आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और उनका सरकारी असलहा व मोबाइल फोन छीन लिया था। इस घटना के संबंध में थाना हलियापुर में मुकदमा दर्ज है।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़े : लखनऊ में सनसनी: बेटे ने की पिता की हत्या, फिल्म से सीखा शव के टुकड़े करने का तरीका
यह भी पढ़े : पिता की हत्या के बाद बहन से लिपटकर फूट-फूटकर रोया अक्षत, थाने में छलक पड़ा दर्द
