लखनऊ। राजधानी के थाना दुबग्गा पुलिस ने क्षेत्र में आने-जाने वाली महिलाओं के बैग से आभूषण और नगदी चोरी करने वाली दो शातिर महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से पीली धातु के आभूषण और नगदी बरामद की गई है।

सोने के आभूषण चोरी होने की प्रिया यादव ने दी थी तहरीर

शुक्रवार को प्रिया यादव, निवासी उन्नाव की तहरीर पर बैग से सोने के आभूषण चोरी होने के मामले में मु0अ0सं0 0072/2026 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने दो महिला अभियुक्ताओं— अनीता (निवासी फरीदाबाद, हरियाणा) और मनीषा (निवासी पलवल, हरियाणा) —को गिरफ्तार किया।तलाशी में उनके पास से 02 अंगूठी, 01 जोड़ी टप्स और 01 लाकेट (पीली धातु) बरामद हुए।

आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है

जांच में यह भी सामने आया कि 19 फरवरी 2026 को इन दोनों ने दुबग्गा क्षेत्र की निवासी अनवरी के बैग से 64,000 रुपये चोरी किए थे। इस मामले में दर्ज मुकदमे (मु0अ0सं0 0062/2026) में शेष 6,000 रुपये भी बरामद किए गए।दोनों अभियुक्ताओं को धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

बरामदगी

02 अदद पीली धातु की अंगूठी

01 जोड़ी पीली धातु के टप्स

01 अदद पीली धातु का लाकेट

नगद ₹6000

गिरफ्तारी करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय के नेतृत्व में उ0नि0 लवकुश कुमार यादव, महिला उ0नि0 दिव्या सिंह राठौर, महिला उ0नि0 नेहा वर्मा सहित पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

यह भी पढ़े : होली पर यूपी में लगातार चार दिन की छुट्टी, सीएम योगी के सख्त निर्देश—वेतन समय से देने के आदेश

यह भी पढ़े : मुजफ्फरनगर हत्याकांड: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, खीर में मिलाई नींद की गोलियां

यह भी पढ़े : लखनऊ में सनसनी: बेटे ने की पिता की हत्या, फिल्म से सीखा शव के टुकड़े करने का तरीका

यह भी पढ़े : पिता की हत्या के बाद बहन से लिपटकर फूट-फूटकर रोया अक्षत, थाने में छलक पड़ा दर्द

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *