लखनऊ। थाना विकासनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराते हुए वायरल वीडियो में दिख रहे युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक अदद 315 बोर अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम तमंचा लहराते दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही थाना विकासनगर पुलिस ने उसकी पहचान कर तलाश शुरू की। जांच के बाद आरोपी मोहम्मद वसीक (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी सेक्टर-2 झोपड़पट्टी, मामा चौराहा के पास, विकासनगर लखनऊ (मूल पता कस्बा मल्लावां, थाना मल्लावां, जनपद हरदोई) को 28 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।

315 बोर का अवैध तमंचा व एक कारतूस बरामद

अभियुक्त की निशानदेही पर वायरल वीडियो में दिख रहा 315 बोर का अवैध तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में थाना विकासनगर में अपराध संख्या 40/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम 1959 के तहत मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

मॉडस ऑपरेंडी

अभियुक्त द्वारा बिना वैध लाइसेंस के अवैध तमंचा और कारतूस अपने पास रखा गया तथा सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

उ0नि0 भानुप्रताप सिंह, चौकी प्रभारी लेखराज पन्ना, थाना विकासनगर

मुख्य आरक्षी अवध किशोर सिंह

आरक्षी राघवेन्द्र सिंह

यह भी पढ़े : होली पर यूपी में लगातार चार दिन की छुट्टी, सीएम योगी के सख्त निर्देश—वेतन समय से देने के आदेश

यह भी पढ़े : मुजफ्फरनगर हत्याकांड: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, खीर में मिलाई नींद की गोलियां

यह भी पढ़े : लखनऊ में सनसनी: बेटे ने की पिता की हत्या, फिल्म से सीखा शव के टुकड़े करने का तरीका

यह भी पढ़े : पिता की हत्या के बाद बहन से लिपटकर फूट-फूटकर रोया अक्षत, थाने में छलक पड़ा दर्द

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *