लखनऊ। Uttar Pradesh में जब्त/बरामद अवैध मादक पदार्थों के समयबद्ध विनष्टीकरण के लिए 1 मार्च 2026 से 31 मई 2026 तक विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” चलाया जाएगा। यह अभियान मुख्यमंत्री के नशा मुक्त उत्तर प्रदेश संकल्प के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत संचालित होगा।

विधिसम्मत निस्तारण की प्रक्रिया तेज की जाएगी

Rajeev Krishna, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में प्रदेशभर में मालखानों में लंबित मादक पदार्थों के विधिसम्मत निस्तारण की प्रक्रिया तेज की जाएगी। अभियान के अंतर्गत न्यायालय से विनष्टीकरण की अनुमति प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पारदर्शिता पर विशेष जोर

जनपदीय पुलिस प्रभारी/डीसीपी कमिश्नरेट की व्यक्तिगत उपस्थिति में मादक पदार्थों का सुरक्षित विनष्टीकरण सुनिश्चित कराया जाएगा। संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और विधिवत अभिलेखीकरण किया जाएगा, ताकि कार्यवाही पूर्णतः पारदर्शी और जवाबदेह रहे।

‘शून्य सहनशीलता’ नीति का सख्त संदेश

“ऑपरेशन दहन” केवल निस्तारण की औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रदेश पुलिस की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। इस अभियान से जहां भंडारण संबंधी जोखिमों को कम किया जाएगा, वहीं नशा तस्करों को स्पष्ट और कठोर संदेश भी दिया जाएगा कि अवैध व्यापार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एएनटीएफ करेगी मॉनिटरिंग

Anti Narcotics Task Force Uttar Pradesh (ANTF) द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में अभियान की सतत मॉनिटरिंग और समन्वय किया जाएगा, ताकि विनष्टीकरण की समस्त कार्यवाही नियमानुसार, सुरक्षित और समयबद्ध ढंग से पूरी हो सके।उत्तर प्रदेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के विरुद्ध ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति के तहत आगे भी प्रभावी और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़े : तंगहाली की मार: अमांपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सन्नाटा

यह भी पढ़े: बीएचयू में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, बिरला हॉस्टल के बाहर छात्र पर 4 राउंड गोलीबारी

यह भी पढ़े : नौ साल बाद मुस्कुराए शिक्षामित्र: विधानसभा में सीएम की घोषणा से मानदेय लगभग दोगुना

यह भी पढ़े : शादी के 24 घंटे बाद दूल्हा लापता! डांसर संग फरार होने से अलीगढ़ में सनसनी, ब्लैकमेलिंग के आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *