आगरा। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर मुटावई गांव के पास सोमवार रात कैंटर और ट्रक के बीच आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों वाहन चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के चलते करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आगरा की ओर से नमकीन से भरी कैंटर आ रही थी
पुलिस के अनुसार दुर्घटना रात लगभग 11:45 बजे हुई। आगरा की ओर से नमकीन से भरी कैंटर आ रही थी, जबकि फतेहाबाद की तरफ से ईंटों से लदा ट्रक सामने से आ रहा था। मुटावई गांव के पास दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर पलट गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।सूचना पर फतेहाबाद और डौकी थाना क्षेत्र की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई की गई।
कैंटर के पलटने से सामान सड़क पर बिखर गया
काफी मशक्कत के बाद मार्ग को सुचारू किया जा सका। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और संभवतः गलत दिशा में वाहन चलाना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। कैंटर के पलटने से सामान सड़क पर बिखर गया, जिससे राहत कार्य में देरी हुई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
यह भी पढ़े : विदाई से पहले खुला राज, दूल्हा निकला किन्नर — बारात में मचा हड़कंप
यह भी पढ़े : बुंदेलखंड की सियासत में भूचाल: नसीमुद्दीन की एंट्री से सपा को नई धार
यह भी पढ़े : योगी का विपक्ष पर तीखा हमला: “उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश बना उत्तर प्रदेश”
