सुलतानपुर ।] जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पत्नी ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।मृतक अमित सिंह (35) रविवार रात घर लौटा था। बताया जा रहा है कि देर रात पत्नी शिल्पी सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
दीपक सिंह ने धारदार हथियार से अमित के गले पर वार कर दिया
आरोप है कि इसी दौरान पहले से रची साजिश के तहत पत्नी और उसके कथित प्रेमी दीपक सिंह ने धारदार हथियार से अमित के गले पर वार कर दिया। खून से लथपथ अमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंधों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
गांव में इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई
आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई है। जिस घर में साथ जीने-मरने की कसमें खाई गई थीं, वहीं खून से रिश्तों का अंत हो गया। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और जल्द पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का दावा किया है।
यह भी पढ़े : विदाई से पहले खुला राज, दूल्हा निकला किन्नर — बारात में मचा हड़कंप
यह भी पढ़े : बुंदेलखंड की सियासत में भूचाल: नसीमुद्दीन की एंट्री से सपा को नई धार
