श्रावस्ती । उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिला के हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के उल्लहवा गांव में हुई नृशंस हत्या और लूट की वारदात ने पुलिस व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। देर रात हथियारबंद बदमाश घर में घुसे, लूटपाट की, विरोध करने पर नेमराज पाठक की धारदार हथियार से हत्या कर दी और बेटे को घायल कर आराम से फरार हो गए।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रात की गश्त नाम मात्र की

सबसे बड़ा सवाल—आखिर इतनी बड़ी वारदात के दौरान पुलिस गश्त कहां थी? ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रात की गश्त नाम मात्र की होती है। बदमाशों ने करीब डेढ़ बजे वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय मौके पर पहुंचे और बाद में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन सवाल यह है कि क्या हर बार पुलिस सिर्फ वारदात के बाद ही सक्रिय होगी?ग्रामीणों में दहशत के साथ भारी आक्रोश है।

पहले भी चोरी और लूट की घटनाएं हो चुकी

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी चोरी और लूट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अगर समय रहते सख्ती की गई होती तो शायद एक परिवार उजड़ने से बच जाता।पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन जरूर दिया है, मगर इलाके के लोगों को अब भरोसे से ज्यादा सुरक्षा की जरूरत है। आखिर कब तक अपराधी बेखौफ वारदात करते रहेंगे और पुलिस सिर्फ जांच का भरोसा देती रहेगी?

यह भी पढ़े : टी20 विश्व कप में भारत की पाकिस्तान पर 61 रन से ऐतिहासिक जीत, अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

यह भी पढ़े : विदाई से पहले खुला राज, दूल्हा निकला किन्नर — बारात में मचा हड़कंप

यह भी पढ़े : हाईवे पर दिनदहाड़े वकील की हत्या: शोएब किदवई उर्फ बॉबी मर्डर केस में 5 टीमें जांच में जुटीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *